पद्म पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
करनाल, 14 जुलाई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए…
करनाल, 14 जुलाई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए…
करनाल, 14 जुलाई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए…
करनाल, 14 जुलाई। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार आधुनिक आधारभूत ढांचे, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मजबूत कनेक्टिविटी की दिशा में तेजी से…
अंबाला। लघु समाचार पत्रों के संपादकों के पक्ष में अंबाला प्रैस क्लब सोसायटी उतर गई है और लघु समाचार पत्रों की मान्यता व बंद किए विज्ञापनों को बहाल करवाने की…
संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, धनोरा-लाडवा में मधुमेह जागरूकता पर, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के प्रो. संजय कुमार भदादा का विशेष व्याख्यान संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, धनोरा-लाडवा-कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों एवं आमजन के लिए “मधुमेह (डायबिटीज) जागरूकता” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमेह की रोकथाम, समय रहते पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से इसके प्रभावी प्रबंधन के प्रति समाज को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने प्रो. संजय कुमार भदादा का पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रधान पवन गर्ग ने प्रो. संजय कुमार भदादा का हार्दिक स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से बहुमूल्य समय निकालकर विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समाज के लोगों को मधुमेह जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. संजय कुमार भदादा, विभागाध्यक्ष – एंडोक्राइनोलॉजी, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ एवं देश के प्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजिस्ट तथा मधुमेह विशेषज्ञ हैं। अपने ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक व्याख्यान में उन्होंने मधुमेह के कारण, लक्षण, जोखिम कारक, जटिलताओं तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ वजन बनाए रखने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अन्य प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया तथा सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह एवं उससे होने वाली जटिलताओं से बचाव का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने विशिष्ट अतिथि, सभी प्रतिभागियों, अध्यापकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय द्वारा ऐसे शैक्षिक एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रो. संजय कुमार भदादा को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. कुशल पाल सिंह – प्राचार्य, आई.जी.एन. कॉलेज, योगिता आहलूवालिया -प्रधानाचार्य, हिंदू हाई स्कूल, बाबू राम – पूर्व सरपंच- धनोरा, राजबीर – पूर्व सरपंच, सूरा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
रेवाड़ी शहर के मोहल्ला हंस नगर स्थित एक घर में हुए ब्लास्ट मामले में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटनास्थल…
कुरुक्षेत्र,14 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए नि:शुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को ध्यान में रखते जिला वासियों से अपील करते…
कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शिल्पकार व कारीगर समाज के नवनिर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग देते हैं। शिल्पकारों व कारीगरों के हुनर को सम्मान देते हुए…
कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शहरों और गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए हर व्यक्ति को संकल्प लेने की जरूरत है। इस अभियान में…