अंबाला, 25 सितंबर
मूलचंद गवर्नमेंट आईटीआई, अंबाला कैंट में आज डिजिटल लिटरेसी फॉर सीनियर सिटीजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं अभिभावकों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें स्मार्टफोन के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग, डिजिटल भुगतान, यूपीआई, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा आवश्यक डिजिटल सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री यशपाल ढांडा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल रूप से साक्षर होना आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल तकनीक की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है और वे बिना किसी सहायता के अनेक आवश्यक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा अपने अभिभावकों को डिजिटल तकनीक की जानकारी देना एक सराहनीय पहल है, जिससे परिवार में डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहें।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित, सरल एवं आत्मनिर्भर डिजिटल जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed