विजेता को सूरजकुंड दिवाली मेले में हरियाणा टूरिज्म करेगा सम्मानित
कुरुक्षेत्र, 26 सितंबर। हरियाणा टूरिज्म विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। विभाग द्वारा द महाभारत एक्सपीरियंस थीम पर इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक भव्य रील कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। रील जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। विजेता इन्फ्लुएंसर को आगामी सूरजकुंड दिवाली मेला 2026 के मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कॉन्टेस्ट विशेष रूप से ज्योतिसर स्थित विश्व प्रसिद्ध महाभारत अनुभव केंद्र पर केंद्रित होगा। हरियाणा टूरिज्म का उद्देश्य युवा कंटेंट क्रिएटर्स अपनी क्रिएटिविटी के माध्यम से महाभारत के अनुभव को नए अंदाज में प्रस्तुत करें और कुरुक्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिले। प्रतिभागियों को 30 से 60 सेकंड की एक एचडी क्वालिटी की रील बनानी होगी।
उन्होंने कहा कि रील महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर कुरुक्षेत्र में शूट की जानी चाहिए। रील को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय हरियाणा टूरिज्म को कोलैबोरेट और टैग करना अनिवार्य होगा। रील जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। विभाग द्वारा 30 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से महाभारत अनुभव केंद्र परिसर में एक विशेष इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों के लिए मौके पर ही वीडियोग्राफर सपोर्ट भी उपलब्ध रहेगा, ताकि कोई भी क्रिएटर बिना संसाधन के वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों के लिए एंट्री और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है। इस कॉन्टेस्ट में सबसे अधिक रीच प्राप्त करने वाली रील को “बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। विजेता इन्फ्लुएंसर को आगामी सूरजकुंड दिवाली मेला 2026 के मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रत्येक इन्फ्लुएंसर को हरियाणा टूरिज्म की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा।
हरियाणा टूरिज्म विभाग ने प्रदेश के सभी युवा इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से इस कॉन्टेस्ट में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच है, बल्कि हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का भी अवसर है। इस बारे में अधिक जानकारी और वेन्यू से संबंधित पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 94161-18755 और 70150-40528 पर संपर्क किया जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *