कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पेहवा की टीम ने नशीला पदार्थ रखने की पम्मी चौंक बास बाजार अम्बाला शहर जिला अम्बाला वासी महिला आरोपी को गिरफतार करके 87 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई 26 को थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गनिर्देश मन सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह, मुख्य सिपाही श्रवन चहल, सिपाही जयभगवान, रौनक, महिला सिपाही रोजी व गाडी चालक गुरमीत सिंह की टीम पेहवा चौंक पेहवा पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि पम्मी चौंक बास बाजार अम्बाला शहर वासी महिला काफी समय से अफीम बेचने का काम कर रही है। जो आज भी अम्बाला से पेहवा अफीम देने के लिये आएगी अगर बस अडडा के बाहर छोटा गेट के पास नाकाबन्दी की जाए तो महिला काफी मात्रा में अफीम सहित काबू आ सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने पेहवा बस अडडा के छोटे गेट के पास नाकाबन्दी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को पेहवा बस अडडा के छोटे गेट से एक महिला निकलती हुई दिखाई दी। पुलिस महिला सिपाही ने शक के आधार पर महिला को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना पता पम्मी चौंक बास बाजार अम्बाला शहर जिला अम्बाला बताया। पुलिस टीम द्वारा महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 87 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना शहर पह में मामला दर्ज करके आरोपी महिला को गिरफतार कर लिया। आरोपी महिला को माननीय अदालत में पेश किया गया।
