कुरुक्षेत्र पुलिस ने टयूबवैल कोठा से तांबा तार चोरी करने के आरोपी को किया गिरफतार है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने टयूबवैल कोठा से तांबा तार चोरी करने के आरोपी बब्बन कुमार वासी महाना जिला गाजीपुर यूपी हाल वासी सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 8 किलो 400 ग्राम ताम्बा तार व चोरी करने के ओजार बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनेश वासी घराडसी ने बताया ने कि उसने पिंडारसी गांव में मोलू राम के खेत ठेके पर ले रखे हैं। दिनांक 19 जुलाई 26 को सुबह करीब 5-30 बजे सुबह हर रोज की तरह वह अपने खेतो मे फसल देखने के लिए गया। उसने देखा कि उसके टयूबवैल कोठा में आग लगाई हुई थी दो आदमी उनके खेतों से भागते हुए दिखाई दियए। उसने अपने टयूबवैल के कोठा को चैक किया तो उसके ट्यूबवैल की करीब 60 फुट तार व एक स्ट्राटर को कोठा के अंदर चलाकर तांबा चोरी किया हुआ मिला। उसने पडोसी के ट्यूबवैल को भी चैक किया तो उसकी भी तार कटी हुई मिली। जिसकी शिकायत थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।
दिनांक 22 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में पीएस आई राहुल, सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार व रणधीर सिंह की टीम ने टयूबवैल कोठा से तांबा तार चोरी करने के आरोपी बब्बन कुमार वासी महाना जिला गाजीपुर यूपी हाल वासी सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 8 किलो 400 ग्राम ताम्बा तार व चोरी करने के ओजार बरामद किये गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
