Month: July 2026

चोरीशुदा मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद ।

   कुरुक्षेत्र पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल खरीदने…

सामूहिक हमला करके मारपीट मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार

   कुरुक्षेत्र पुलिस में सामूहिक हमला करके मारपीट करने के मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद…

नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो 48 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद ।

  कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गनिर्देश में एन्टी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के…

ई-रिक्शा चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा ई-रिक्शा बरामद

  कुरुक्षेत्र पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गनिर्देश में पुलिस चौंकी सुभाष मंडी की टीम ने ई-रिक्शा चोरी करने के…

टिफिन बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मंथन, महापौर ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को कर्ण मंडल उपाध्यक्ष नीना अग्रवाल के निवास पर आयोजित भाजपा की टिफिन बैठक में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती…

चालक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशानिर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के…

10.5 करोड़ परिवारों की ताकत बने स्वयं सहायता समूह : डॉ. चौहान

नीलोखेड़ी / करनाल, 21 जुलाई।   आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। संसद और विधानसभा में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है तथा सरकार महिलाओं और…

डॉ. प्रदीप राठौर बने डिप्टी स्टेट कमिश्नर मुख्यालय, राज्यपाल ने प्रदान किया ‘वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट’

चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्टेट काउंसिल की 44वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार को लोक भवन, चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल एवं संस्था के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष की अध्यक्षता में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में राज्य परिषद के सदस्यों, विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों तथा स्काउटिंग आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान राज्यपाल ने संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए चयनित पदाधिकारियों को वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट प्रदान किए। इसी अवसर पर हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षाविद् एवं स्काउटिंग से लंबे समय से जुड़े डॉ. प्रदीप राठौर को हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का डिप्टी स्टेट कमिश्नर मुख्यालय (कोऑर्डिनेशन एंड लाइज़न) नियुक्त करते हुए वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट प्रदान किया गया। समारोह में हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्टेट चीफ कमिश्नर तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के नेशनल चीफ कमिश्नर डॉ. के.के. खंडेलवाल, स्टेट कमिश्नर (प्रशासन) एवं मानद राज्य सचिव डॉ. मनी राम शर्मा सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. मनी राम शर्मा ने डॉ.प्रदीप राठौर की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डिप्टी स्टेट कमिश्नर मुख्यालय (कोऑर्डिनेशन एंड लाइज़न) के रूप में उनका संगठन से जुड़ना हरियाणा के युवाओं को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित और मार्गदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राठौर के व्यापक शैक्षिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता तथा स्काउटिंग के प्रति समर्पण से प्रदेश में स्काउटिंग आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की समन्वय एवं संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। डॉ. प्रदीप राठौर शिक्षा, स्काउटिंग और जनसंचार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे शिक्षा, स्काउटिंग और जनसंचार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे सम्प्रति हरियाणा शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका ‘शिक्षा सारथी’ का संपादन कर रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रदीप राठौर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावशाली मंच संचालन एवं उद्घोषणा शैली के लिए विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय तथा प्रतिष्ठित सरकारी आयोजनों का सफल संचालन किया है।  उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्टेट टीचर अवार्ड तथा स्काउटिंग में विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जा चुका है। छात्र जीवन से स्काउटिंग से जुड़े डॉ. राठौर ने वर्ष 2000 में प्रतिष्ठित ‘हिमालय वुड बैज’ प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके मार्गदर्शन में अनेक स्काउट्स ने राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति स्काउट पुरस्कार प्राप्त किए हैं। स्काउटिंग के प्रचार-प्रसार के लिए वे विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेखन, प्रशिक्षण तथा जनजागरण के माध्यम से भी उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। यह नियुक्ति स्काउटिंग के क्षेत्र में डॉ. प्रदीप राठौर की दीर्घकालीन सेवाओं, संगठनात्मक अनुभव तथा युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के प्रति उनके समर्पण का महत्वपूर्ण सम्मान मानी जा रही है।

आईईसी गतिविधियों के तहत विद्यालयों में चलाया गया जागरूकता अभियान

पिहोवा 21 जूलाई – उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार मंगलवार को पिहोवा के विभिन्न स्कूलों मे विषेश सफाई अभियान को लेकर नगरपालिका सचिव…

एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख 24 जुलाई, बीएलओ से करें संपर्क:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की तारीख को 24 जुलाई है। इस…