कुरुक्षेत्र पुलिस में सामूहिक हमला करके मारपीट करने के मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद की पुलिस टीम ने सामूहिक हमला करके मारपीट करने के आरोपी अर्जुन कुमार, शीशपाल, कर्मचन्द, अशोक कुमार व सोहन लाल वासीयान ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में निर्मल सिंह वासी गांव ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 3 जून 26 को बिन्द्र उनके घर आया और गाली गालोच करने लगा। उसका लडका निर्मल सिहं व उसका भाई सतपाल भी मौका पर मौजूद था। इसके बाद गुरपाल सिहं, अर्जुन कुमार, शीश पाल, हंस राज, कर्म चन्द, गुरप्रीत, मनीष, अशोक कुमार, नरेश कुमार, बन्टी, सुरेन्द्र कुमार, ज्ञान चन्द, सोहन लाल, मनोज कुमार, अमृत लाल, अमरजीत, कर्म चन्द की पत्नी व शीशपाल की पत्नी मौका पर आ गए और सभी आरोपियों ने डण्डे, ईंटों व लाठियों से उसके वह उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उसके लड़के सतपाल, अमरीक, मनप्रीत, मंगल, शीश पाल, चरणजोत को चोटें आई जिनको उन्होंने सरकारी हस्पताल झांसा में दाखिल करवा दिया जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार द्बारा की गई। दिनांक 11 जून 26 को थाना इस्माईलाबाद की टीम ने मामले के आरोपी गुरपाल सिंह वासी गांव ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार कर लिया था। दिनांक 28 जून 26 को आरोपी बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्द्र ज्ञान चन्द वासीयान ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार किया गया था। दिनांक 11 जूलाई को 26 को थाना इस्माईलाबाद की टीम ने आरोपी नरेश कुमार व अमृत लाल वासीयान ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार कर लिया था।
दिनांक 20 जूलाई को 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्ग निर्देश सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम ने मामले के आरोपी आरोपी अर्जुन कुमार, शीशपाल, कर्मचन्द, अशोक कुमार व सोहन लाल वासीयान ठसका अली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
