कुरुक्षेत्र पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी अमन कुमार उर्फ पवन वासी कुलपुर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से आरोपी से चोरीशुदा 2 साइकिल भी बरामद की गई।

              जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 8 जुलाई 2024 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में सतीश कुमार रेवती राम वासी आजाद नगर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह अपने बीमार रिश्तेदार के मिलने के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र गया था। वह अपनी बाईक हस्पताल की अस्पताल पार्किंग में खड़ी करके अन्दर चला गया। थोड़ी देर बाद वापस आया तो पार्किंग से उसकी बाईक गायब मिली जिसे कोई नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।

             दिनांक 20 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग-निर्देश में पीएसआई विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, ऋषि व संजीव कुमार की टीम ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी अमन कुमार उर्फ पवन वासी कुलपुर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से खरीदी गई चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी ने शाहबाद एरिया से साइकिल चोरी की थी। आरोपी से चोरीशुदा 2 साइकिल भी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। आरोपी अमन कुमार उर्फ पवन के खिलाफ जिला यमुनानगर के अलग-अलग थानों में मोटरसाइकिल के 5 मामले दर्ज हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *