कुरुक्षेत्र पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन

के कुशल मार्गनिर्देश में पुलिस चौंकी सुभाष मंडी की टीम ने ई-रिक्शा चोरी करने के आरोपी शिवा वासी कृष्णा नगर

गामडी व अमनदीप वासी रेलवे रोड कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा ई-रिक्शा व बैटरी बरामद करने में सफलता

हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 जुलाई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में नरेश कुमार वासी बोहली जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। दिनांक 13 जुलाई 26 को समय लगभग 4-30 बजे वह ब्रह्म सरोवर साईड़ से ब्रह्मा मन्दिर की ओर जा रहा था। उसने गीता ज्ञान संस्थान गेट के सामने अपनी ई-रिक्शा खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद आकर देखा तो उसकी ई-रिक्शा को कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया।  जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सुभाष मंडी चौंकी को सौंपी गई।

दिनांक 20 जुलाई 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी पुलिस चौंकी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक नैब सिंह, मुख्य सिपाही सुदेश व होम गार्ड रिंकू की टीम ने ई-रिक्शा चोरी करने के आरोपी शिवा वासी कृष्णा नगर गामडी व अमनदीप वासी रेलवे रोड कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा ई-रिक्शा बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *