कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की तारीख को 24 जुलाई है। इस दौरान शेष बचे मतदाताओं का एन्यूमरेशन फार्म डिजिटाइज करने के लिए घर-घर जाएंगे। इसके अलावा नागरिक भी बीएलओ से संपर्क करके अपना एन्यूमरेशन फार्म जमा करवा सकते हैं। जिले के 3815 मतदाताओं ने स्वयं एन्यूमरेशन फार्मों को जमा करवाया है।
उन्होंने कहा कि अब एसआईआर का कार्य 24 जुलाई तक चलेगा और 31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में जो भी कमियां, खामियां होगी, उनको दुरुस्त करवाने के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक एआरओ को जमा करवा सकते हैं। सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के बाद 3 अक्टूबर को फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में कुल 783831 मतदाता हैं, इनको चार विधानसभाओं और 810 बूथों में बांटा हुआ है। सभी बूथों के प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फार्म बांटो जा चुका है। इनमें से 673729 मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ के पास पहुंच चुका है, जिनका डाटा डिजिटाइज किया जा चुका है। अब जिले में 110102 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म आने बाकी है, जिनको एएसडीडी श्रेणी में डाला गया है।
उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा में 18774 यानी 9.49 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 18454 यानी 10.67 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 49140 यानी 21.95 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 23734 यानी 12.55 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म आने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने बूथों पर और डोर टू डोर कार्य को 24 जुलाई तक निरंतर जारी रखेंगे। इस कार्य को पूरा करवाने में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और बीएलए मदद करें। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वो अपने-अपने एन्यूमरेशन फार्म को भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करवाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *