पिहोवा 21 जूलाई – उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार मंगलवार को पिहोवा के विभिन्न स्कूलों मे विषेश सफाई अभियान को लेकर नगरपालिका सचिव अशोक कुमार व नगर पालिका के कर्मचारियों ने इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन (IEC) एक्शन प्लान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया । एसडीएम गुरविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीडी पब्लिक स्कूल पिहोवा, गीता मोडल स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं ठोस कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को घर, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का पृथक्करण (गीला एवं सूखा कचरा), उचित निस्तारण तथा स्वच्छ वातावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों एवं अभियान से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि इस प्रकार की आईईसी गतिविधियों का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा ठोस कचरा प्रबंधन के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान सभी से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर ऋषि पाल, लखविंदर सिंह, बलराम कुमार, मक्खन सिंह सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *