विकास परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें।
अंबाला, 27 नवंबर।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आज अपने कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, एचएसवीपी, सिंचाई विभाग व अन्य सम्बधिंत विभागो के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए उनके विभाग से सम्बधित चल रहे विकास कार्यो एव परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यो को समयबद्ध तरीके से एवं पूरी गुणवत्ता के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ सीईओ जिला परिषद् गगनदीप, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग मौजूद रहें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अम्बाला शहर नागरिक अस्पताल के विस्तारिकरण, राजकीय महिला कॉलेज सैक्टर 10 अम्बाला शहर, राजीव गांधी खेल स्टेडियम सैक्टर 10, उप स्वास्थ्य केन्द्र हरड़ा-हरड़ी, टोबा, मियांपुर, जीमखाना कल्ब, सैक्टर 10 अम्बाला शहर में वरिष्ठ नागरिक कल्ब एवं वृद्धाश्रम का निर्माण, गांव गौली से महमुदपुर तक सडक़ का निर्माण, सबका गांव से सहौता गांव तक मारकंडा नदी तक पुल का निर्माण के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्याे की प्रगति जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें बैठक के दौरान नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर के विस्तारिकरण के कार्य को 30 नवम्बर तक पूरा करने के, राजकीय महिला महाविद्यालय सैक्टर 10 अम्बाला शहर के निर्माण कार्य को 2 दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जो कार्य अतिंम चरण में है तथा उनके उद्घाटन किए जाने प्रस्तावित है वे सभी कार्य शत प्रतिशत पूरे होने सुनिश्चित होने चाहिए, ताकि इन परियोजनाओं का उद्घाटन करवाकर जनता को इनकी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
बैठक के क्रम में उपायुक्त ने अन्य विभागों से सम्बधिंत चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्हें भी तीव्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस विभाग को जो जिन परियोजनाओं एवं कार्यो की जिम्मेवारी सौंपी गई वे बेहतर समन्वय बनाते हुए उन्हें पूरा करवाना सुनिश्चित करवाएं। उन्होनें सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी उनके विभाग से सम्बध्ंिात कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होनें बैठक के स्पष्ट किया कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होने चाहिए।
इस मौके पर अधीक्षक अभियन्ता वीके गोयल, जीएम रोडवेज अश्विनी डोगरा, कार्यकारी अभियन्ता कर्णवीर सिंह, कार्यकारी अभियन्ता नवीन राठी, डॉ संजीव सिंगला, जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप, कार्यकारी अभियन्ता संदीप कुमार, कार्यकारी अभियन्ता हरीश गोयल, कार्यकारी अभियन्ता प्रदीप कु मार, कार्यकारी अभियन्ता संदीप मलिक के साथ-साथ सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
