अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अयोध्या के केसरगंज लोकसभा क्षेत्र से 7 बार सांसद रहे और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृज भूषण शरण सिंह के महिला पहलवान यौन शोषण के आरोपों में बाईइज्जत बरी होने का स्वागत किया और बृज भूषण शरण सिंह को हनुमान की प्रतिमा व दोशाला देकर सम्मानित किया। वीरेश शांडिल्य ने दिल्ली की राऊज ऐवन्यू कोर्ट ने यूपी से भाजपा के वरिष्ठ नेता को महिला पहलवान यौन शोषण आरोपों में बरी कर दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सच्चाई परेशान हो सकती है पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि सतयुग में भी साजिशें होती थी यह तो कलयुग है लेकिन देश की न्यायपालिका ने बृज भूषण शरण सिंह को नहीं बल्कि उनके साथ जुड़े लाखों लोगों को न्याय दिया है क्योंकि बृज भूषण सिंह एक पब्लिक फिगर हैं जिन्होंने 7 बार सांसद बनकर अपनी जनता में पकड़ का लोहा मनवाया और वीरेश शांडिल्य ने कहा कि साजिश करने वालों ने चाहा था कि बृज भूषण शरण सिंह का राजनीतिक जीवन नष्ट हो जाए लेकिन आरोप लगने के बाद भी भाजपा ने उनके बेटे करण भूषण सिंह को अयोध्या के केसरगंज से लोकसभा का टिकट दिया और बृज भूषण शरण सिंह का बेटा भारी बहुमत से जीता। शांडिल्य ने कहा कौरव व राक्षस जितनी मर्जी साजिश रच लें लेकिन अंत कौरवों व राक्षसों का ही होता है इस बात का गवाह इतिहास और बृज भूषण शरण सिंह के पक्ष में राऊज एवेन्यू कोर्ट का फैसला यह साबित करता है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि लगातार बृज भूषण शरण सिंह व उसके लाखों समर्थक कहते रहे कि यह आरोप नहीं साजिशें रची गई। वीरेश शांडिल्य ने कहा जल्द ही बृज भूषण शरण सिंह का अंबाला में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
