कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : पवित्र सावन महीने के पहले सोमवार के अवसर पर जग ज्योति दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर परिसर में सुबह से ही बम-बम भोले और ओम नमः शिवाय के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।
इस दौरान सावन महीने के उपलक्ष्य में महंत राजेंद्र पुरी द्वारा शुरू की गई एक महीने की कठोर खड़ी तपस्या श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई है। महंत राजेंद्र पुरी द्वारा सर्वकल्याण की भावना से की जा रही इस कठिन साधना के बीच दरबार पहुँचे शिव भक्तों ने अटूट श्रद्धा दिखाई।
श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव नर्मदेश्वर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र व अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने महंत राजेंद्र पुरी से आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की। इस मौके पर जगत राम, बलदेव शर्मा, जसविंदर सिंह, सुरेंद्र पाल, मनोहर सिंह, जगदीश चौहान, साधना, मनोज भारद्वाज, रुक्मणि देवी, सरोजिनी, बलवती देवी, शारदा, संजय बंसल, अक्षय राठी, अजय राठी, विजय राठी, कन्हैया लाल तथा मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
