चौधरी कॉलोनी स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर किया संवाद
महापौर बोलीं—नागरिकों का विश्वास जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत, समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से होंगे प्रयास
करनाल। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों से महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बुधवार को चौधरी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं और सुझावों को सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। महापौर ने कहा कि नागरिकों से सीधे संवाद के माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलती है।
आवास पर पहुंचे नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे महापौर के समक्ष रखे। रेणु बाला गुप्ता ने एक-एक कर लोगों की बात सुनी और समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा उठाए गए जनहित के विषयों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जिन मामलों में नगर निगम या संबंधित विभाग के स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, वहां नियमानुसार समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि शहरवासियों से लगातार संपर्क और संवाद उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और अपनापन ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है। शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों के सुझाव भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र से जुड़े विषयों को सामने लाते रहें, ताकि संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
महापौर ने कहा कि करनाल के नागरिकों के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव है और शहर का प्रत्येक नागरिक उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध संसाधनों और नियमों के अनुरूप समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

नागरिकों ने साझा किए सुझाव
इस दौरान नागरिकों ने भी महापौर के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपनी अपेक्षाएं एवं सुझाव साझा किए। महापौर ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *