कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन महीने का नियमित पूजन चल रहा है। सावन के पहले सोमवार को दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सावन के पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं पूजन में बहुत आस्था के साथ भाग लिया। इस अवसर पर शिव भक्तों ने भी ओम नमः: शिवाय का जाप करते हुए मंदिर में शिवलिंग पर अभिषेक किया।
सावन का पहला सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। इस मौके पर यजमान जरनैल सिंह चोपड़ा, मान सिंह मालवा, अनिल कुमार, विक्रम सिंह, नवनीत कौर, नवीन कुमार, वंशदीप सिंह, लखविंदर सिंह शेखु, गुरमीत कौर, रंजीत सिंह, गुरजीत कौर, हरकीरत सिंह व जस्मान कौर को महंत जगन्नाथ पुरी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं पार्थिव अभिषेक सम्पन्न करवाया। इस के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने सावन महीने की महिमा और पूजा का महत्व बताया कि सावन महीना भगवान शिव को प्रिय होने के साथ साथ मनोकामनाओं को पूरा करने का महीना होता है। सावन महीने को वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। उन्होंने बताया इस महीने में पूजा करने से जीवन के कष्टों, आर्थिक समस्याओं तथा विवाह संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव और विष्णु का आशीर्वाद लेकर आता है। इस अवसर पर महंत सत्यानंद पुरी, स्वामी माधव पुरी, स्वामी विश्वनाथ पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी सीता राम, कुलजीत सिंह, रविंद्र सिंह, सिमरन कौर, नवदीप सिंह, जसदीप सिंह, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, महेंद्र सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
