कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त। “पंजाबी बिरादरी महासभा” द्वारा बीती देर शाम पर्ल मार्क में एक मिलन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में समाज के बुजुर्गों, युवाओं ने भाग लिया। समाज को एकजुट कर, एक मंच पर लाने हेतु मंथन किया गया। बैठक में महासभा के महासचिव फतेहचंद गांधी ने बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कुरुक्षेत्र शहर में पंजाबी समाज के संघर्ष और सफलता का जिक्र किया।
प्रधान आशीष सभरवाल ने महासभा के उद्देश्यों और भावी योजनाओं को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि पंजाबी बिरादरी महासभा द्वारा भविष्य में समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद की जाएगी, समाज की ओर से स्कूल खोला जाएगा, डायरेक्टरी बनाई जाएगी और भी समाज से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
बैठक में समाज के बहुत से लोगों ने समाज को एक मंच पर लाने, विकास और भलाई से जुड़े कार्य करने के सुझाव दिए।
लायलपुर सभा के प्रधान चारणजीत गाबा, विहिप प्रचार मंत्री राजेश अरोड़ा, बजरंग दल नेता राकेश मेहता, मुल्तान सभा के प्रधान संदीप मदान, केडीबी के पूर्व मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, महासभा के उपप्रधान कृष्ण धमीजा कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश वधवा, मनीष सिंधवानी सहित समाज के अनेक लोगों ने अपने विचार रखे।
बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान पंकज अरोड़ा, उपप्रधान राकेश अरोड़ा, विनीत बजाज, रजनीश ढींगरा, महेश अरोड़ा, शाम आहूजा, राजिंदर वर्मा, नरेश सोनी, नरेश मिड्ढा, पूर्ण चन्द बजाज, विनीत क्वात्रा, पवन गाबा, गुलशन गाबा, संजय सिडाना, अशोक मेहता, डॉ संदीप छाबड़ा,  दीपक नैयर  पूर्व पार्षद, सुनील मुंजाल, निश्चलदीप ढींगरा पूर्व पार्षद, दर्शन पाहवा, विनित क्वातरा, डॉ ओपी आहूजा, प्रेम मदान, सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय :
पंजाबी बिरादरी महासभा की बैठक में भाग लेते समाज के लोग।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *