कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त :  श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत संचालित महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक में सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) पंचकूला के तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को बहुविषयक शिक्षण पद्धति, आलोचनात्मक चिंतन तथा आधुनिक शिक्षण तकनीकों से परिचित कराना था, ताकि विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य विशेषज्ञों के रूप में आस्था सचदेवा, विकास बंसल एवं अरुण बागी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र सहित आसपास के कई विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या रुचिका बंसल ने मुख्य वक्ताओं का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल विषय ज्ञान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता, नवाचार और समस्या समाधान क्षमता विकसित करना भी शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। प्रतिभागी शिक्षकों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई। अंत में प्रतिभागियों को विद्यालय की तरफ से सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *