कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : प्रेरणा वृद्धाश्रम परिसर में देश के विभिन्न राज्यों से घरों से निकाले गए एवं अपनों द्वारा ठुकराए गए आश्रय लेने वाले बुजुर्गों में भी सावन महीने के चलते शिव भक्ति व आस्था देखते ही बनती है।
प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला के सहयोग से वृद्धाश्रम परिसर में बने मंदिर में सावन के पहले सोमवार को बुजुर्गों द्वारा पूजन एवं अभिषेक आस्था के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रेरणा संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी भी शामिल हुए। बुजुर्गों का उत्साह इस अवसर पर देखते ही बनता था। सभी ने भगवान भोलेनाथ का उदघोष करते हुए पूजन किया।
डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि सावन महीने के प्रथम सोमवार को शिव आराधना का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व माना गया है। जो साधक पूर्ण श्रद्धा के साथ सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं शिव बाबा उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्हें यश, ज्ञान, आयु बल इत्यादि सब कुछ प्राप्त होता है। इस अवसर पर वेदों के ज्ञाता विद्वान अरुण पाराशर ने कहा कि शिव भगवान बहुत भोले हैं जो भी उनकी साधना पूर्ण श्रद्धा के साथ करते हैं उनकी मनोकामना स्वत पूरी हो जाती है। वे जल पत्र व पुष्प इत्यादि से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें बिल्वपत्र, भांग, धतूरा विशेष पसंद है। इसलिए आज हम सब इनसे उनकी आराधना कर रहे हैं। निश्चित तौर पर सभी को इसका फल मिलेगा।
संस्था के प्रधान जसवीर गुंबर ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि कुरुक्षेत्र जैसी धर्मनगरी में आज हम एकत्रित होकर शिव आराधना कर रहे हैं। महासचिव हरकेश पपोसा ने कहा कि में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि बाबा सब की मनोकामना पूर्ण करें और हमारा वृद्धाश्रम बुजुर्गों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान का आदर्श केंद्र बना रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष किरण गर्ग और सुरेखा ने शिव भोले की आराधना में कई मधुर भजन सुनाए जिनको सुनकर सभी श्रोता झूम उठे।
डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि बुजुर्गों के लिए मंदिर में प्रतिदिन सावन पूजन के लिए फल फूल, बेलपत्र, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कुछ बुजुर्गों द्वारा निरंतर महामृत्युंजय मंत्रों का भी जाप किया जा रहा है। डा. सिंगला ने बताया कि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की इच्छा अनुसार निरंतर सावन के महीने की भगवान शिव की आराधना हो रही है। पूजा की व्यवस्था में भी बुजुर्गों का सहयोग रहता है। इस अवसर पर शिल्पा सिंगला, आदित्य सिंगला, डा. अमित दादा, विनीता, राधा अग्रवाल, सुमन सांगवान, दिलावर, श्रीवास्तव, जोगिंदर, चंद्रकांत शर्मा, उषा सच्चर, कौशल, बलविंदर, भोला, विशंभर, संतोष, सतीश कुमार, अजीत, राजकुमारी पवार, लक्ष्य कुमार पवार इत्यादि भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *