कुरुक्षेत्र 14 जुलाई 2026। वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर संगीत नाटक अकादेमी नई दिल्ली द्वारा 15 जुलाई को देशभर में 150 नाटकों का मंचन करवाया जा रहा है। इसी श्रृंख्ला में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से कला कीर्ति भवन में नाटक युग परिवर्तन वंदे मातरम की हुंकार का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने दी। 15 जुलाई को सायं 6 बजे मंचित होने वाले नाटक में न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 1770 से वर्तमान तक के दृश्यों को मंचित करेंगे। नाटक का लेखन तथा निर्देशन विकास शर्मा द्वारा किया गया है। जोशी ने सभी से अपील की है कि देशभर में नाटक प्रारम्भ होने का समय 6 बजे का है इसलिए कला कीर्ति भवन में भी नाटक 6 बजे ही प्रारम्भ हो जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *