जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नशा तस्करों पर बड़ी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के 2 हजार रूपये के इनामी आरोपी मनजोत सिंह उर्फ़ जोता वासी मीरपुर जिला फतेहगढ़ पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 जनवरी को एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, प्रवीन कुमार, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, ईएसआई जगपाल सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार व चालक मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार की टीम अपराध तलाश में बस अड्डा गांव टिकरी के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरसेवक सिंह वासी मीरपुर जिला फतेहगढ़ पंजाब को एनएच-152 अरनाय मोड़ पेहवा के पास नाकाबंदी करके ट्रक नम्बर पीबी-23-टी-4945 सहित काबू किया था। राजपत्रित अधिकारी के सामने पुलिस द्वारा के ट्रक की तलाशी लेने पर 101 किलो 87 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पेहवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। दिनांक 13 जनवरी 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी जरनैल सिंह वासी मीरपुर जिला फतेहगढ़ पंजाब को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 1 जुलाई 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के 2 हजार रूपये के ईनामी आरोपी मनजोत सिंह उर्फ़ जोता वासी मीरपुर जिला फतेहगढ़ पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
20 जुलाई 26 को पुलिस में खुली बोली ।
पुलिस विभाग में कागज रद्दी ( अख़बार, मैगजीन आदि) की खुली बोली 20 जुलाई 2026 को पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में होगी।
जानकारी देते हुए लाइब्रेरी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सुषमा ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी में रद्दी कागज की खुली बोली 20 जुलाई 2026 को पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में की जाएगी। विस्तार से जानकारी देते हुए लाइब्रेरी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी से पुराने अख़बार, मैगजीन आदि की रद्दी की बोली दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस में की जाएगी। इस बोली में कोई भी इच्छुक व्यक्ति 20 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे तक पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में पहुंचकर बोली में भाग ले सकता है। इच्छुक व्यक्ति किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए पुलिस पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी में संपर्क कर सकता है या लाइब्रेरी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक सुषमा से मोबाइल नम्बर 98136-44447 पर संपर्क कर सकता है।
