अग्रोहा तीर्थ के लिए बसों में बुजुर्ग, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी हुए रवाना
अग्रोहा धाम पहुंच कर दर्शन कर गदगद हुए कुरुक्षेत्र से गए लोग, कुरुक्षेत्र के लोगों ने अग्रोहा धाम में दर्शनीय स्थलों के किए दर्शन
कुरुक्षेत्र, 25 अक्तूबर : अग्रोहा धाम यात्रा के लिए हरवर्ष की भांति कुरुक्षेत्र की अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन से शरद पूर्णिमा के अवसर पर बसों का काफिला करीब अढ़ाई सौ लोगों को लेकर रविवार की सुबह रवाना हुआ। इस बसों के काफिले का नेतृत्व श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने किया।
प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि हर वर्ष की तरह ही इस यात्रा से समाज के लोगों को अग्रकुल नरेश महाराजा अग्रसेन की कर्मस्थली एवं अग्रवालों की एक मात्र शक्तिपीठ अग्रोहा धाम में दर्शनों हेतु जाने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा।
कुरुक्षेत्र से लगभग 250 यात्रियों का जत्था अग्रोहा दर्शन के लिए पहुंचा तो वहां पर तीर्थ स्थलों के दर्शन उपरान्त सभी गदगद हो गए। इस वर्ष यात्रा की विशेषता रही कि इस बार यात्रियों में बहुत अधिक उत्साह था और यात्रा हेतु विशेष बसों का प्रबंध करना पड़ा।
पंचायत के प्रधान विशाल ने बताया कि यात्रा में यात्रियों में इस बात का उत्साह था कि जिस रेगिस्तान एवं टीलों में पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं था, वहां पर अब नौकायान का मज़ा भी लिया। कुरुक्षेत्र से गए समाज के लोगों ने अग्रकुल नरेश भगवान श्री अग्रसेन महाराज मंदिर, कुलदेवी श्री महालक्ष्मी मंदिर, श्री सरस्वती मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर, त्रिपुति बालाजी मंदिर, सती माता मंदिर, अमरनाथ गुफा, श्री हनुमानजी मंदिर इत्यादि के दर्शन किए। सभी यात्रियों ने अग्रोहा धाम में शक्ति सरोवर मे स्नान किया। बच्चों ने भी आधुनिक झूलों एवं नौकायान का मज़ा लिया।
विशाल सिंगला ने कहा कि ऐसी यात्राओं से समाज के लोगों एवं विशेषकर युवाओं व बच्चों को अग्रकुल नरेश महाराजा अग्रसेन सहित धर्मस्थलों के बारे विस्तृत जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए सिंगला ने कहा कि ऐसी यात्राओं का समय-समय पर आयोजन करते रहना चाहिए जिससे कि समाज में भाई-चारे की भावना बनी रहे व अपनी जड़ों से जुड़े रहने का सौभाग्य प्राप्त होता रहे।
उन्होंने कहा कि हमें अग्रसेन जी के दिखाए गए समाजवाद एवं समानता के रास्ते पर चल कर समाज सेवा के प्रकल्पों से जुड़े रहने चाहिए। अग्रकुल के इतिहास को जान कर अपने आपको धन्य महसूस करने का अवसर होता है। इस अवसर पर नवकेतन गोयल (बब्बी), गौरव मित्तल, हिमांशु बंसल, गौरव तायल, अंकुश गर्ग, राजेश्वर गोयल, एसके गोयल, नितिन गोयल, विपिन गोयल, विकास बंसल, मोनिका, सुरुचि अग्रवाल, पूजा सिंगला इत्यादि भी यात्रा में मौजूद रहे।

फोटो परिचय : अग्रोहा धाम यात्रा के अवसर पर कुरुक्षेत्र से गए लोग।