बाजार से महंगा तेल खरीदने को मजबूर बीपीएल परिवार. त्योहार से पूर्व अभी तक सरसों का तेल, बाजरा नहीं आने के कारण असमंजस की स्थिति.
हरियाणा सरकार की सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली यानी PDS सिस्टम के तहत राशन डिपो पर गरीब परिवारों को सस्ते दामों पर सरसों का तेल नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेवाड़ी में भी पिछले तीन माह से गरीब परिवारों को सरसों का तेल नहीं मिला है हालांकि सरकार की ओर से दिवाली से पूर्व गरीब परिवारों को सरसों का तेल वितरण करने की बात कही गई है लेकिन राशन डिपो पर अभी तक सरसों का तेल नहीं पहुंचा है जिसके चलते गरीब परिवारों को बाजार से महंगा तेल खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है. राशन कार्ड धारकों की माने तो जुलाई अगस्त महीने से सरसों का तेल नहीं मिल रहा है इसके अलावा सरकार की ओर से सितंबर अक्टूबर में गेहूं के साथ बाजरे का वितरण करने की बात कही गई थी जिसके चलते पिछले महीने सितंबर अक्टूबर में गरीब परिवारों को गेहूं भी कम मिला था और इस महीने बाजरा भी नहीं आया. राशन डिपो धारकों दलवीर आदि की माने तो सितंबर अक्टूबर माह का गेहूं पिछले महीने बांट दिया था इस महीने चीनी का वितरण किया जा रहा है सरसों का तेल 21 अक्टूबर के बाद आने के लिए कहा गया था लेकिन अब एक नवंबर से डिपो पर आने की बात कही जा रही है जैसे ही राशन डिपो पर सरसों का तेल आने के बाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा. उम्मीद है दिवाली तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा.

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *