कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की तारीख को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया है। अब जिला के नागरिक 24 जुलाई तक एन्यूमरेशन फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। इसके साथ ही 31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में जो भी कमियां, खामियां होगी, उनको दुरुस्त करवाने के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक एआरओ को जमा करवा सकते हैं। सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के बाद 3 अक्टूबर को फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 783831 मतदाताओं में से 783694 मतदाताओं यानी 99.98 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं और 665058 मतदाताओं यानी 84.85 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म को डिजिटाइज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा और शाहाबाद विधानसभा में एन्यूमरेशन फार्म बांटने का काम शत प्रतिशत हो चुका है। इसके अलावा थानेसर विधानसभा में 99.96 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 99.98 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा में 178283 यानी 90.09 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 153879 यानी 88.98 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 168997 यानी 75.48 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 163899 यानी 86.68 प्रतिशत डाटा डिजिटाइज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने बूथों पर और डोर टू डोर कार्य को 24 जुलाई तक निरंतर जारी रखेंगे। इस कार्य को पूरा करवाने में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और बीएलए मदद करें। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वो अपने-अपने एन्यूमरेशन फार्म को भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करवाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *