कुरुक्षेत्र पुलिस ने मारपीट करके हत्या करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना केयूके पुलिस टीम ने मारपीट करके हत्या करने के आरोपी सचिन, गौरव, मोटा वासीयान दबखेडी जिला कुरुक्षेत्र व रोहित वासी बडथल जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंधु ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में सिकन्दर वासी भिवानीखेडा जिला कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। उसके पास दो लडके है बडा विजय कुमार व छोटा शैन्टी था। उसका लडका शैन्टी प्राईवेट गाडियों पर बतौर ड्राईवरी नौकरी करता था। उसे पता चला है कि शैन्टी 6 जूलाई 26 को रोहित वासी बडथल बुटाना जिला करनाल हाल किरायेदार गऊशाला बाजार कुरुक्षेत्र से मोटर साईकिल मांगकर लाया था। उसकी मोटर साईकिल के साथ किसी दूसरे व्यक्ति के साथ सुभाष मण्डी चौंकी थानेसर एरिया में एक्सीडेन्ट हो गया था तथा वह मोटर साईकिल भी चौंकी सुभाष मण्डी थानेसर में खड़ी है। उसके बाद उसे पता चला कि रोहित मोटर साईकिल को गौरव वासी दबखेडी से मांगकर लाया था। मोटरसाईकिल को लेकर उसी दिन शाम के समय रोहित, गौरव व सचिन ने शैन्टी के साथ नई अनाज मण्डी कुरुक्षेत्र में मार-पिटाई की थी। दिनांक 10 जूलाई 26 को गौरव, सचिन उनके पिता मोटा उनके घर आऐ थे और शैन्टी के बारे में पूछा था जबकि शैन्टी घर नही था। उन्होने मोटर साईकिल से एक्सीडैन्ट करने बारे सारी बात उसे को बताई जिसपर उसने कहा था कि वह शैन्टी द्वारा एक्सीडैन्ट का सारा खर्चा अदा कर देगा तथा मोटर साईकिल की टुट-फुट भी ठीक करवा देगा। दिनांक 10 जलाई 2026 को इन्होने योजना अनुसार उसके शैन्टी को गांव भिवानी खेडा से जीन्दल पार्क थानेसर के पास बुलाया। रोहित के कहने पर गौरव, सचिन व उनके पिता मोटा ने जिन्दल पार्क कुरुक्षेत्र में उसके लड़के के साथ मार-पिटाई की। उसके बाद तीनो शैन्टी को जबरदस्ती जीन्दल पार्क से अपहरण करके मोटरसाईकिल पर बैठाकर अपने घर दबखेडी ले गए। जहां पर इन्होंने शैन्टी को जबरदस्ती कमरे में बन्धक बनाकर उसको चोटें मारी और सरकारी हस्पताल कुरुक्षेत्र में डाल दिया जहां पर उसके लड़के की मौत हो गई। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच केयूके थाना के पीसआई राहुल द्बारा की गई। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।
दिनांक 12 जूलाई 26 को थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंधु के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक राम पाल, पीसआई राहुल, पीसआई प्रदीप व सहायक उप निरीक्षक सूरज की टीम ने हत्या मामले के आरोपी आरोपी सचिन, गौरव, मोटा वासीयान दबखेडी जिला कुरुक्षेत्र व रोहित वासी बडथल जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
