कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने की शोरगीर बस्ती वासी महिला आरोपी को गिरफ्तार करके 185 ग्राम गांजा पती बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक 12 जुलाई 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौंकी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में जसवन्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, मुख्य सिपाही कर्मवीर सिंह, महिला मुख्य सिपाही सुनीता व होम गार्ड रिन्कू की टीम पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी में मौजूद थी। उप निरीक्षक को सूचना मिली कि शोरगीर बस्ती जिला कुरुक्षेत्र वासी महिला गांजा बेचने का काम करती है। जो महिला के मकान में मादक पदार्थ गांजा ऱखा हुआ है, यदि महिला के मकान की तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम शोरगीर बस्ती वासी महिला के घर पर पहुंची जहां पर घर के अन्दर एक महिला मिली। पुलिस टीम द्वारा महिला का नामपता पूछने पर उसने अपना नाम कमो वासी शोरगीर बस्ती कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा महिला के मकान की तलाशी लेने पर मकान से 185 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक लखविन्द्र सिंह ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया को माननीय अदालत में पेश किया गया।
