कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एन्टी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी दीदार सिह उर्फ हरमन उर्फ रमन वासी शरीफगढ जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 10.10 ग्राम हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 12 जुलाई 26 को एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिह, सुशील कुमार, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह, सिपाही अमित कुमार, महिला/सिपाही मनीषा व गाडी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम अपराध की तलाश में एनएच-44 पर बस अड्डा त्यौडा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि कि दीदार सिह उर्फ हरमन उर्फ रमन वासी शरीफगढ जिला कुरुक्षेत्र हैरोईन बेचने का काम करता है। आज भी दीदार सिह उर्फ हरमन उर्फ रमन अपने गांव से पैदल-2 गांव मछरौली की तरफ हैरोईन बेचने के लिये जायेगा। अगर तुरंत मछरौली रोड पर शरीफगढ के श्मशान घाट के पास नाकाबन्दी की जाये तो दीदार सिह उर्फ हरमन उर्फ रमन काबू आ सकता। दीदार सिह उर्फ हरमन उर्फ रमन से भारी मात्रा मे हैरोईन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने मछरौली रोड पर शरीफगढ के श्मशान घाट के पास नाकाबन्दी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति शरीफगढ की तरफ से पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबू किया। पुलिस टीम द्वारा नापता पूछने पर उसने अपना नाम दीदार सिह उर्फ हरमन उर्फ रमन वासी शरीफगढ जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 10.10 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफतार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
