करनाल,10 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने शुक्रवार को इंश्योरेंस कंपनी के पैनल अधिवक्ताओं से बैठक की। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं को कैम्पेन समाधान समारोह बारे जानकारी दी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाई जा रही प्री लोक अदालत बारे जानकारी दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे जोकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्री लोक अदालत मे रखे गए है। उनके बारे मे बातचीत की और उनका निपटारा करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिला एडीआर सेंटर में मध्यस्ता केंद्र स्थापित है। जिसमें प्रशिक्षित मिडिएटर्स के द्वारा जिला न्यायालय में लंबित मुकदमों व पुलिस अधीक्षक द्वारा समझौते हेतु भेजे गए मुकदमो में मध्यस्थता के माध्यम से समाधान किया जाता है।
सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमों का निपटारा करने से भाईचारे की भावना को बल मिलता है और आपसी रजामंदी से मुकदमों का निपटारा होता है। इसलिए मध्यस्थता के जरिए अपने मुकदमों का निपटारा करवाए। उन्होंने यह भी बताया कि कम्युनिटी सेंटर काछवा में भी मध्यस्थता केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमे कोई भी व्यक्ति प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के निपटारे हेतु संपर्क कर सकता है। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 0184-2266138 पर संपर्क किया जा सकता है।
