करनाल, 10 जुलाई।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आनन्द कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आज जिला के विभिन्न स्थानों पर स्वीप जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं विशेषकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि एसआईआर 2026 के तहत स्वीप गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें गांव बयाना में  जागरूकता के लिए बैठक की गई। ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल निसिंग, एम.एस. पब्लिक स्कूल निसिंग, करनाल ग्रामीण के गांव दरड़, गांव कलरी खालसा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार आंगनवाड़ी वर्कर ने बीएलओ के साथ एसआईआर फॉर्म भरवाने में सहायता की, डेरा सिकलीगढ़ में आंगनवाड़ी वर्कर ने बीएलओ के साथ ड्यूटी की, गांव स्टैंडी में एसआईआर ड्यूटी और ईसीसीई की बैठक आयोजित की गई। एसआईआर ड्यूटी कुटैल में, ईसीसीई पीटीएम मीटिंग,  एसआईआर ड्यूटी मूनक, एसआईआर  रेनू हेल्पर और ममता आंगनवाड़ी वर्कर गड़रिया मोहल्ला, एसआईआर ड्यूटी कृष्णा आंगनवाड़ी वर्कर कश्यप मोहल्ला, गांव शेखपुरा में एसआईआर घरौंडा ब्लॉक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली, एसआईआर और ईसीसीई मीटिंग सर्कल घरौंडा में की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन फॉर्म भरने के तरीकों और वोट की ताकत के बारे में जानकारी दी गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *