कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण पर जिले के 683 बीएलओ ने अपने बूथ के राजनैतिक पार्टियों के बीएलए साथ बैठक की है। जिले में कुल 810 बूथों पर एसआईआर का कार्य चल रहा है। इस कार्य को 14 जुलाई तक पूरा करने के लिए बीएलए सहयोग कर रहे हैं। एसआईआर के कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया जाना है। अब तक पिहोवा विधानसभा के सभी 204 बीएलओ ने बीएलए के साथ बैठक कर ली है। लाडवा विधानसभा में 217 में से 216 बीएलओ ने, शाहाबाद विधानसभा के 185 में से 119 बीएलओ ने और थानेसर विधानसभा के 204 में से 144 बीएलओ ने बीएलए के साथ मीटिंग की है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 810 बूथों पर 783831 मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक 774779 मतदाताओं यानी 98.85 प्रतिशत को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। इनमें लाडवा विधानसभा में 99.49 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 99.92 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 97.86 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 98.35 प्रतिशत शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 613768 मतदाताओं यानी 78.30 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। इनमें लाडवा विधानसभा में 166933 मतदाता यानी 84.35 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 152300 मतदाता यानी 88.06 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 145575 मतदाता यानी 65.02 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 148960 यानी 78.78 प्रतिशत का कार्य शामिल है।
उन्होंने कहा कि 15 जून, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म बांटना व प्राप्त करना, 14 जुलाई, 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (पुनर्गठन/सुधार), 21 जुलाई, 2026 तक ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची का प्रकाशन, 21 जुलाई, 2026 से 20 अगस्त, 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि, 21 जुलाई, 2026 से 18 सितंबर, 2026 तक दावों और आपत्तियों का निपटारा (निस्तारण) तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर, 2026 को किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *