कुरुक्षेत्र, 16 जून। हरियाणा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में 5वें दिन केयू बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रो. रमन सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सेवा, समर्पण और अनुशासन के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ट्रीपल डी के बारे में विस्तार से बताकर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में केयू निर्माण शाखा के एक्सईएन पंकज शर्मा, एसडीओ राजेश मोंगा तथा विश्वविद्यालय प्रिंटिंग प्रेस के प्रबंधक रामेश्वर सैनी ने भाग लिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने जीवन में सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल के डॉ अशोक वर्मा ने स्वयंसेवकों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। शिविर में जींद, कैथल, भिवानी तथा कुरुक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. सुखविंद्र सिंह, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनिल अत्री, रामनिवास, मीनाक्षी, दिव्या रानी, प्रीतम कुमार, बंसी लाल, नरेश कुमार, नरेंद्र, कविता, डॉ. सुशील टाया एवं सतीश, सुनील, महेंद्र शर्मा सहित एनएसएस अधिकारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।