कुरुक्षेत्र, 16 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। कोऑर्डिनेटर यूनिवर्सिटी एडमिशन सैल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार एम.ए., एम.एससी., एम.कॉम., एमबीए, एलएलबी, एमसीए, एम.फार्मेसी सहित प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी अब 18 जून 2026 तक बिना विलम्ब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी एडमिशन सैल के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान  में रखते हुए पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 18 जून किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित पूर्व घोषित कार्यक्रमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगे।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एम.ए., एम.एससी., एम.कॉम., एम.लिब., एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए (एसएफएस), बी.एड. स्पेशल एजुकेशन (वी.आई.), एम.एड. स्पेशल एजुकेशन (वी.आई.), एम.पी.एड., एलएलबी (प्रोफेशनल), एमएफए, एलएलएम, एलएलएम (एसएफएस), एम.फार्मेसी तथा एमसीए जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये तथा हरियाणा के एससी, बीसी एवं दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित है। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करता है तो प्रत्येक अतिरिक्त पाठ्यक्रम के लिए अलग से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *