कुरुक्षेत्र, 28 मई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में वीरवार को योग कर्मों में कुशलता है विषय पर विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। योगः कर्मसु कौशलम् भाव के साथ शिक्षकों ने कार्यशाला में भाग लिया। सीबीएसई द्वारा आयोजित कार्यशाला में योग को केंद्रित किया गया है। वीरवार को कार्यशाला का शुभारंभ योग सत्र से हुआ। इस मौके पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष एवं पूर्व आयुक्त टीके शर्मा के कुशल निर्देशन में करीब चार घंटे तक चले इस विशेष सत्र में सर्वप्रथम योग के महत्व एवं अष्टांग योग और उसके नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात प्राणायाम में निहित पांच प्राणों के विषय में विस्तार से समझाया गया। साथ ही ओम शब्द के सही उच्चारण एवं उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला गया। क्रियात्मक सत्र में टीके शर्मा द्वारा अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं विभिन्न योग मुद्राओं का प्रशिक्षण दिया गया। सत्र के अंत में शिथिलीकरण योग व मेडिटेशन का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल डा. सुदेश रावल और जयराम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने भी अध्यापिकाओं के साथ सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर डा. सुदेश रावल ने टीके शर्मा का इस अद्वितीय योग सत्र के लिए आभार व्यक्त किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। सभी प्रतिभागियों ने इस शानदार सत्र के लिए टीके शर्मा का धन्यवाद किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *