कुरुक्षेत्र, 8 मई।   उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अलग-अलग माध्यमों से आने वाली शिकायतों का निपटान करने में सभी अधिकारी गंभीरता बरतें। जिस विभाग की शिकायत पर कोई प्रगति नहीं होगी, उस  विभाग के एचओडी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पिछले एक सप्ताह में शाहाबाद तहसील द्वारा 17 में से 16 शिकायतों का निपटान किए जाने पर सराहना की।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर डिटेल जानकारी अपडेट करें, ताकि शिकायतें दोबारा ओपन ना हो। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की  रिमार्कस स्पष्ट ना होने के कारण शिकायतों की पेंडिंग में संख्या ज्यादा है। इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि अब तक समाधान शिविर में 8011 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 5346 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। समाधान शिविर से संबंधित दस्तावेज को चेक करने उपरांत 2349  शिकायतों को रिजेक्ट कर दिया गया है, क्योंकि इन शिकायतों में संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं थे। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित अब तक 12109 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 11878 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 97 शिकायतें ओवर ड्यू है और 134 शिकायत इन एक्शन है। उन्होंने बताया कि जन संवाद में 512 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें 119 इन एक्शन है और 75 शिकायतें ओवर ड्यू है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया ग्रीवेंस में 68 शिकायतें हैं, इससे संबंधित उन्होंने अधिकारियों को कहा की जल्द से जल्द सोशल मीडिया ग्रीवेंस से संबंधित समस्याओं का समाधान करें तथा उसकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सीपीजीआरएएमएस से संबंधित 12 शिकायतें पेंडिंग है जिसका समाधान भी समय रहते करें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है उन शिकायतों को जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट करें और पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। उन्होंने कहा कि सोमवार व वीरवार को सभी उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुडकऱ प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतों को सुनते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वो समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करें।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम अनिल कुमार दून, एसडीएम शंभू राठी, जिप सीईओ वीरेंद्र चौधरी, डीएसपी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *