कुरुक्षेत्र, 8 मई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक प्रतिदिन योग सत्रों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। इतना ही नहीं आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एएमओ डा. अनामिका द्वारा पीएचसी सारसा, ग्राम पंचायत पिंडरसी के भट्टे में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 55 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। उन्होंने इस शिविर में आमजन को ग्रीष्म ऋतु में अपनाने योग्य आहार-विहार के महत्व के बारे में बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए जागरूक किया। इस शिविर में योग सहायक बलवान सिंह द्वारा शीतली, शीतकारी एवं अनुलोम-विलोम प्राणायाम योगाभ्यास करवाया गया ।
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के अंतर्गत विभिन्न आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में आयुर्वेद की पैरासर्जिकल एवं शोधन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पीएचसी सारसा में कार्यरत डॉ. प्रगति भूटानी द्वारा रक्तमोक्षण एवं जिला नागरिक अस्पताल, कुरुक्षेत्र में डॉ. मोनिका द्वारा हर बुधवार को जलौका विधि एवं अग्निकर्म द्वारा रोगियों का सफलतापूर्वक आयुर्वेदिक उपचार किया जा रहा है।
फोटो नंबर 14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *