लाडवा, 8 मई। मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर करने का काम किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी के मरीजों का डायलिसिस फ्री में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी की नीति को आगे बढ़ाते हुए अनाज मंडी के नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करवाई जा रही है।
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त अनाज मंडी धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में कार्यरत सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं और चाहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी जनता के पास जाकर उनके सेहत की जांच करें, ताकि स्वास्थ्य को बनाए रखा जा सके। कोई बीमारी हो तो उसको समय पर भी पता लग जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सीएचसी को 50 बैड के अस्पताल में अपग्रेड किया जा रहा है। लाडवा स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय अनाज मंडी स्थित धर्मशाला के परिसर में स्वास्थ्य जांच शीघ्र का आयोजन किया गया। इसमें अनाज मंडी में काम करने वाले मजदूरों के साथ-साथ आढतियों, मंडी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस शिविर में डॉक्टर श्यामलाल डॉक्टर विनीत, रानी एएनएम, दीपमाला सहित अनेक विभाग के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पपर मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार भी मौजूद रहे।
फोटो नंबर 15

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *