पर्यटन क्षेत्र कुरुक्षेत्र को देखकर दंग रह गए देश भर से पहुंचे रोटरी क्लब के गवर्नर, देश के विभिन्न राज्यों से 50 ज्यादा जिला गवर्नर का प्रतिनिधिमंडल पुहंचा कुरुक्षेत्र भ्रमण पर, ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर, धरोहर, पैनोरमा, शेख चेहली मकबरा सहित अन्य पर्यटन स्थलों का किया अवलोकन, रोटरी के जिला गवर्नर जितेंद्र ढींगड़ा के विशेष निमंत्रण पर पहुंचें मेहमान
कुरुक्षेत्र, 15 अक्टूबर।       गीता स्थली कुरुक्षेत्र का इतिहास व पर्यटन स्थान दुनिया में अव्वल है। इस पर्यटन स्थली को देखने का बार बार दिल करता है। इस गीता स्थली के राजदूत बनकर देश में खूब प्रचार प्रसार करेंगें। यह उद्गार देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचें रोटरी क्लब के जिला गवर्नरों ने व्यक्त किए है। इस पर्यटन स्थली को निहारने के लिए रोटरी क्लब के वर्ष 2019-20 के जिला गवर्नर कांसोर्टिया कार्यक्रम के तहत जिला गवर्नर जितेंद्र ढींगड़ा के विशेष निमंत्रण पर पहुंचें है।
देश के विभिन्न राज्यों से जिला गवर्नर का 50 से ज्यादा सदस्यों का दल कुरुक्षेत्र पहुंचा है। इस दल का कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर जिला गवर्नर जितेंद्र ढींगड़ा सहित अन्य सदस्यों ने परंपरा अनुसार स्वागत किया। इस दल ने सबसे पहले गीता ज्ञान संस्थानम का अवलोकन किया। यहां पर जिला गनर्वर किरण लाल श्रेष्ठा, राजीव पौखरेल, रणजीत सिंह सैनी, सीए देबाशीष मिश्रा, अजय अग्रवाल, सुदीप मुखर्जी, सौम्या रणजंन मिश्रा, फकीर चरण मोहंती, जी चंद्रामोहन, डा. देबाशीष दास, गोपाल खेमका, रंजन गंदोत्रा, सुभाशीष चटर्जी, एम पी शुनमुगम्न, डा. एस एस सलीम, सेबास्तीयन  करुणाकरण, श्रीधर बलरामन, पीएनबी मुरुगादोस, एल डी अजीत विरसींघे, के पांडेयन, आर माध्वचंद्रन, ए कार्थिकेनय, श्रीश केसवान,  जोस चाको माधावसरी, डा. हरिकृष्ण नैम्वीयार, डा. थामस वावानीकुनैल, जोसेफ मैथ्यू, रमेश बी एन, डा. समीर हरियाणी, एम रंगनाथ भट्ट, बी राजरामा भट्ट, बी एल नगेंद्रा प्रसाद, पांडी श्रीवान्नरायाणय राव, नयन एस पाटिल, डा. गरीश आर मसुरकर,  एन वी हाम्नथरेडी, चिनिपा रेडी भजूटी, स विष्णु पटिल, सुभाष एल वाध्य, हरजीत सिंह तलवाड़, डा. मोहन चंदावाकर, किशोर कारटूरु, रावी दोत्तत्रे, राजीव गर्ग, हरि गुप्ता, वीना आशीष देसा, अनिष शाह, सुनील नागपाल, राजेंद्रा बाम्रे,  धीरनदत्त, हरीश कुमार गौड़, सुरेश  भसीन, दीपक गुप्ता आदि ने जीओ गीता संग्रहालय का अवलोकन किया।
गीता ज्ञान संस्थानम में केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन व जितेंद्र ढींगड़ा ने इस संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। इसके बाद ब्रह्मसरोवर  का अवलोकन करने के बाद सायं कालीन आरती में भाग लिया। इस  दल ने शेख चेहली मकबरा, भद्रकाली मंदिर, श्री कृष्ण संग्रहालय,  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की धरोहर, पैनोरमा, गांव नरकातारी के भीष्णकुंड, ज्योतिसर गीता स्थली का भ्रमण किया। इस दल ने कुरुक्षेत्र के तीर्थ व पर्यटन स्थलों को देखकर अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की गोद में देश का सबसे अनोखा इतिहास छिपा हुआ है, इसकी जानकारी नहीं थी। इस स्थल को देखकर मन गद्गद् हो गया है। इतना ही नहीं सभी मेहमानों ने अगले साल भी से कुरुक्षेत्र के भ्रमण की इच्छा व्यक्त की है। इतना ही नहीं गीता स्थली कुरुक्षेत्र के राजदूत बनकर देश भर में रोटरी क्लब के सदस्यों के माध्यम से खूब प्रचार प्रसार भी करेंगें।
रोटरी क्लब वर्ष 2019-20 के जिला गवर्नर जितेंद्र ढींगड़ा ने मेहमानों का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार देश के विभिन्न राज्यों के रोटरी के जिला गवर्नर कुरुक्षेत्र का अवलोकन करने के लिए पहुंचे है। इस दल में 50 से महिला व पुरुष शामिल हुए। सभी मेहमानों का जगह जगह स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। सभी मेहमान एक अच्छा अनुभव लेकर यहां पहुंचे है। इस पर्यटन स्थली में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण भी दिया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *