कुरुक्षेत्र पुलिस ने मंडी से कट्टे चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद की टीम ने मंडी से कट्टे चुराने के आरोपी कर्मजीत उर्फ बबलू वासी इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकल व चोरीशुदा दो कट्टे बरामद किये गए।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिंनाक 3 नवम्बर 2026 को पुलिस को दी अपने शिकायत में अजैब सिह वासी कंगवाल जिला अम्बाला ने बताया कि वह दुकान नम्बर दो पर ठेकेदारी का काम करता है। अपनी दुकान पर काम कर रहा था तो उसने देखा की एक नौजवान लडका अपनी मोटकसोईकल पर उसकी दुकान से दो सफेद कटे अपनी मोटरसाईकल पर आगे व पीछे कट्टो को लादकर चोरी करके ले जा रहा था। उसने उस लासके को मोटरसाईकल सहित व अपने दो कट्‌ट्टो सहित पकड लिया। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची और पकडे गए आरोपी को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम कर्मजीत उर्फ बबलू वासी इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र बताया। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार की टीम ने मंडी से कट्टे चुराने के आरोपी कर्मजीत उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकल व चोरीशुदा दो कट्टे बरामद कर लिए। आरोपों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *