केडीबी सीईओ एवं नगराधीश चंद्रकांत कटारिया स्वयं ले रहे है स्वच्छता का जायजा, ब्रह्मसरोवर के अंदरूनी तरफ केडीबी प्रशासन ने लगाए 380 डस्टबिन, ब्रह्मसरोवर में भरा स्वच्छ जल, ब्रह्मसरोवर पर मरम्मत का काम जोरों पर
कुरुक्षेत्र 17 अक्टूबर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण का मेला 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस मेले में देश के कोने-कोने से लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसलिए केडीबी प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को जहन में रखते हुए तमाम प्रबंध किए जा रहे है। इन प्रबंधों से भी ज्यादा महत्व केडीबी द्वारा ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर की स्वच्छता को दिया जा रहा है।
केडीबी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया सोमवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पर चल रही मरम्मत का कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले सीईओ चंद्रकांत कटारिया ने उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार ब्रह्मसरोवर पर चल रही मरम्मत और साफ-सफाई, उतरी घाट, दक्षिणी घाट, वीवीआईपी घाट, उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्व, पुरुषोत्तमपुरा बाग सहित सन्निहित सरोवर पर चल रहे रिपेयर के कार्य को देखा और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रिपेयर के कार्य की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखना है और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए। इसके अलावा सीईओ केडीबी ने ब्रह्मसरोवर के अंदर की तरफ लगाए गए 380 डस्टबिन को चेक किया और अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष फोकस रखकर कार्य करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण को लेकर स्वच्छता पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। ब्रह्मसरोवर के अंदरूनी हिस्से को पूर्णतः: स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया है, लेकिन अभी कई जगहों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कार्य को पूरा होने के बाद ब्रह्मसरोवर एकदम साफ दिखाई देगा। ब्रह्मसरोवर में 20 अक्टूबर तक पानी भर जाएगा और अभी जो पानी भरा गया है, वे बिल्कुल साफ और स्वच्छ है। सभी मिलकर ब्रह्मसरोवर और आसपास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सूर्य ग्रहण मेले के दौरान और बाद में सफाई व्यवस्था को बनाने में प्रशासन का सहयोग करे। मेले तक लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया जाएगा। जहां-जहां भी कमी पाई जाएगी, उसको दूर किया जाएगा। इस मौके पर एसडीई कर्ण सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *