निगमायुक्त।पूरे पदयात्रा मार्ग और कार्यक्रम स्थल की युद्धस्तर पर की गई सफाई, सफाई मित्रों ने दिखाई तत्परता और समर्पण।
करनाल 5 नवंबर,

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की करनाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के समापन के तुरंत बाद नगर निगम करनाल ने स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के चलते कार्यक्रम स्थल और पदयात्रा मार्ग पर अलग अलग जगह पर कचरा एकत्रित हो गया था। ऐसे में नगर निगम की सफाई टीमों ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला और कुछ ही समय में पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा कर दिया।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार के नेतृत्व में सफाई शाखा की टीम ने सुनियोजित तरीके से अभियान चलाया। इसके तहत सफाई मित्रों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर कार्यक्रम स्थल, मुख्य सड़कों, पदयात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों से कचरा एकत्रित करने तथा उसका उचित निस्तारण करने का कार्य किया गया। सफाई कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए परिसर और सड़कों की सफाई सुनिश्चित की।

कार्यक्रम समाप्त होते ही एक्शन मोड में आई निगम की टीमें।
पदयात्रा समाप्त होते ही नगर निगम की सफाई टीमें सक्रिय हो गईं। सफाई मित्रों ने बिना समय गंवाए पूरे रूट पर सफाई कार्य शुरू किया। जहां-जहां लोगों की आवाजाही अधिक रही, वहां विशेष ध्यान देते हुए कचरा उठाया गया और सड़कों को साफ किया गया। निगम की टीमों के समन्वित प्रयासों से कुछ ही समय में कार्यक्रम स्थल और पदयात्रा मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना दिया गया।

सफाई मित्रों की मेहनत और तत्परता से बनी स्वच्छता की मिसाल।
इस विशेष अभियान में सफाई मित्रों की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया कि बड़े सार्वजनिक आयोजन के बाद भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो। नगर निगम का उद्देश्य केवल बड़े आयोजनों के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखना ही नहीं, बल्कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है।
नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने सफाई शाखा की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बड़े सार्वजनिक आयोजनों के बाद तत्काल सफाई सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था निरंतर सुचारू बनी रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *