देवउठनी एकादशी पर भजन-कीर्तन, केक कटिंग व प्रसाद वितरण; फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सज रहा मंदिर
करनाल, 18 नवंबर  : शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 20 नवंबर को बाबा श्याम का जन्मोत्सव एवं देवउठनी एकादशी पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है, जबकि बाबा श्याम का दरबार आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि देवउठनी एकादशी और बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली से भजन गायक विक्की सूफी और पानीपत से दीक्षा वधवा बाबा का गुणगान करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी के मुख्य पुजारी बिट्टू भगत जी, सहज गिरी अखाड़े के महंत सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित अन्य अतिथि भी पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। कमेटी ने शहरवासियों एवं श्याम भक्तों से 20 नवंबर को मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन करने, भजन-कीर्तन में शामिल होने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
बॉक्स
मंदिर परिसर में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
बाबा श्याम के जन्मोत्सव एवं देवउठनी एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसमें करनाल के शाह अस्पताल के चिकित्सकों की टीम श्रद्धालुओं एवं आमजन के स्वास्थ्य की जांच करेगी। धार्मिक आयोजन के साथ स्वास्थ्य सेवा का यह प्रयास लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी सहायक बनेगा।
बॉक्स
सुबह और शाम को कटेगा केक
मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि बाबा श्याम का जन्मोत्सव विशेष रूप से केक काटकर मनाया जाएगा। सुबह और शाम को केक काटकर श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद केक श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। बाबा के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में खास उत्साह है और मंदिर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *