मिल प्रबंधन ने किसानों को निर्बाध गन्ना आपूर्ति और बेहतर सुविधाएं देने का दिलाया भरोसा, अधिकारियों व कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील
कुरुक्षेत्र 18 नवंबर शाहाबाद सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ से पहले विधिवत रूप से बॉयलर पूजा का आयोजन किया गया। मिल में आगामी पेराई सत्र की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। इस अवसर पर मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. इंद्रजीत, एचसीएस विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मिल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी पूजा समारोह में शामिल हुए।
प्रबंध निदेशक डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि पेराई सत्र 2026-27 मिल के साथ-साथ क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। मिल प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पेराई सत्र का सफल, सुचारू एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति, तौल एवं अन्य सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए मिल प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और पेराई सत्र को व्यवस्थित ढंग से संचालित करना मिल प्रबंधन की प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही मिल नई उपलब्धियां हासिल कर सकती है। उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों से भी अपील की कि वे मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना उपलब्ध करवाएं और पेराई सत्र को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। इस अवसर पर मिल के मुख्य अभियंता सतबीर सिंह, नवीन शर्मा, चमन लाल धीमान, सचिन राणा सहित मिल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *