कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) कुरुक्षेत्र द्वारा चलाए जा रहे “ओपीएस संकल्प-2026” अभियान के अंतर्गत हसला जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चडूनी जट्टान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा शिक्षकों के हितों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. तरसेम कौशिक ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक स्थिरता का आधार है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना (NPS) कर्मचारियों के भविष्य को अनिश्चित बनाती है, जबकि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित भविष्य का विश्वास प्रदान करती है। उन्होंने सभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों से “ओपीएस संकल्प-2026” हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हसला जिला कुरुक्षेत्र द्वारा जिले के प्रत्येक विद्यालय में जनसंपर्क कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि पुरानी पेंशन बहाली की सामूहिक आवाज़ सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचाई जा सके। डॉ. तरसेम कौशिक ने कहा कि सरकार को शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को शीघ्र लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओपीएस कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक स्थिरता की गारंटी है। इसलिए सरकार को कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित इस न्यायोचित मांग को स्वीकार करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। इस अवसर पर मदन पाल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, बलवंत, राजेश कुंडू, सुभाष राणा, दीप्ति, नीलम, दीक्षा, रीना, शोभा, मंजू, तरणदीप सिंह, डॉ हरजीत सिंह, अरविंद कुमार, सरोज बाला, उर्मिला देवी, डॉ. शालू, चंद्रिका, महेंद्रपाल, रमेश कुमार, जसदीप सिंह, लीना खन्ना, अनिल कुमार, डॉ. भारती बिश्नोई, डॉ. विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, रवीना, पूजा, संदीप तथा अर्चना चौधरी सहित विद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया तथा “एक हस्ताक्षर • पुरानी पेंशन बहाली का सशक्त संकल्प” के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
