कुरुक्षेत्र , 29 जुलाई । जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र (रजि०), हरियाणा द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्री शैलेश वत्स को जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र का सर्वसम्मति से संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक व महासचिव बलदेव सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री शैलेश वत्स के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जनहित के कार्यों को गति प्राप्त होगी।
नियुक्ति के उपरांत श्री शैलेश वत्स ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी व्यक्त किया। जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र (रजि०), हरियाणा के श्री शैलेश वत्स को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
