रेवाड़ी की थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएमटी (IMT) बावल क्षेत्र से एक कंपनी कर्मचारी को बंधक बनाकर गाड़ी में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन नाबालिगों सहित कुल पांच आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों की पहचान मोहित (निवासी गांव तिहाड़ा) और कमल (निवासी सैनिक कॉलोनी, मोहल्ला जटवाड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मोहित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध देसी कट्टा और हुंडई वेन्यू गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की परेड भी निकाली।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के गांव सिहारी निवासी सूरज सिंह ने गत 12 जुलाई को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की वह वर्तमान में गांव जलियावास में किराए के मकान में रहता है और IMT बावल के सेक्टर-6 स्थित टैक्नीको प्राइवेट कंपनी में ठेकेदारी पर काम करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को शाम करीब 03:50 बजे जब वह अपनी कंपनी से ड्यूटी खत्म करके किराए के मकान पर लौट रहा था, तभी सेक्टर-6 स्थित गुटरमैन कंपनी के पास एक वेन्यू गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में 5 नौजवान लड़के सवार थे, जिन्होंने उसे जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने डरा-धमका कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर मोबाइल का पासवर्ड पूछकर उसके बैंक खाते से *₹24,000 ऑनलाइन ट्रांसफर* कर लिए। इसके बाद वे उसे बावल क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ा खुर्द नहर के पंप हाउस (JC-1) के पास फेंककर गाड़ी सहित फरार हो गए। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि घबराए पीड़ित ने अगले दिन 12 जुलाई को मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत मिलते ही थाना कसौला में लुट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस की विभिन्न टीमें गठित की गईं। 12 जुलाई की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की संदिग्ध वेन्यू कार क्षेत्र में घूम रही है। पुलिस टीम ने जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तो आसलवास फ्लाईओवर* के पास खुद को घिरा देख आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। भागते समय मुख्य आरोपी *मोहित* पास के एक गड्ढे में गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आई। तलाशी के दौरान मोहित की जेब से एक जिंदा रौंद और गाड़ी से *एक देसी कट्टा* बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी में सवार दूसरे आरोपी को भी मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने घायल मोहित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज करवाया गया। सोमवार सुबह कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इस वारदात में शामिल 3 अन्य नाबालिग साथियों को भी नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। बाइट्स सुरेंद्र श्योराण डीएसपी बावल।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *