कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं एवं कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जयराम संस्थाओं में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री जयराम अन्नक्षेत्र ट्रस्ट ऋषिकेश में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी गुरु परम्परा के अनुसार सभी सेवकों एवं श्रद्धालुओं को मानव सेवा एवं सर्वकल्याण का संदेश देंगे। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाएं आध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं संस्कृत संरक्षण, गौ सेवा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।
राजेश सिंगला ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी द्वारा सर्वप्रथम पहले आदि गुरु जयराम व अन्य गुरुओं सहित ब्रह्मलीन पूज्य देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के चरणों में नमन करते हुए परम्परास्वरूप गुरु पूजन किया जाएगा। इस के उपरांत ब्रह्मचारी एवं अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में गुरु पूजन, आशीर्वचन एवं भंडारों का आयोजन होगा।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर गुरु का पूजन करने की परंपरा है। महर्षि वेद व्सास की जयंती पर इस पर्व को मनाया जाता है। ब्रह्मचारी के अनुसार चारों वेदों, 18 पुराणों, महाभारत के रचयिता और कई अन्य ग्रंथों के रचनाकार का श्रेय महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। वेदों का विभाजन करने के कारण इनका नाम वेद व्यास पड़ा। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की पूजा और उनका सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *