कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं संतों के सान्निध्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ त्रिपिंडी श्राद्ध पूजन शुरू किया गया। इस पूजन में पितरों की शांति एवं जीवन के तीन ऋण मुक्ति के लिए यजमान के तौर पर विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचे।
महंत जगन्नाथ पुरी के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों के साथ यजमान परिवार के सदस्यों का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन शुरू करवाया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हर मनुष्य के जीवन में तीन प्रकार के ऋण बताए गए हैं। जिनमें पितृ ऋण, देव ऋण और ऋषि ऋण हैं, इन तीनों ऋणों से बचने एवं मुक्ति के लिए ही पूरे विधि विधान से त्रिपिंडी श्राद्ध पूजन किया जाता है।
इस पूजन का समापन 14 जुलाई को हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि त्रिपिंडी श्राद्ध पूजन में नारायण बलि और नागबलि दोनों विधि मनुष्य की अपूर्ण इच्छाओं और अपूर्ण कामनाओं की पूर्ति के लिए की जाती है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन स्वर्ग से हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं।
इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, बिल्लू पुजारी, अशोक खुराना, कविता खुराना, हिमांशु चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, कुदरत चोपड़ा, सुरेंद्र सिंह, मंजीत कौर, जगतार सिंह, सुमित, सुक्खा सिंह व नाजर सिंह इत्यादि भी पूजन में शामिल हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *