करनाल, 13 जुलाई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें। वर्तमान में विश्वविद्यालय के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित अनेक कार्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू देश का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है, जो विद्यार्थियों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, गृहिणियों, किसानों, उद्यमियों तथा अन्य शिक्षार्थियों को अपनी सुविधा एवं समयानुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त हैं तथा देश-विदेश में व्यापक रूप से स्वीकार्य हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व अपनी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित कार्यक्रम की जानकारी सावधानीपूर्वक पढ़ लें। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है और इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा कर दें ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

डॉ. धर्म पाल ने हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, जींद तथा हिसार सहित क्षेत्रीय केन्द्र करनाल के अधिकार क्षेत्र के सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी पसंद के कार्यक्रम में समय रहते प्रवेश लें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएँ।

प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल तथा इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *