सर्व धर्म समाज कल्याण सोसायटी चेयरमैन, भगवान श्री परशुराम गौशाला मुख्य सलाहकार, श्री परशुराम ब्राह्मण कल्याण सभा चेयरमैन, वी हैल्पिंग ग्रुप धनाना संयोजक एवं श्री परशुराम सेवा समिति अम्बाला छावनी संरक्षक का जन्मदिन रविवार को भगवान परशुराम गौशाला में समाजसेवा एवं गौसेवा के कार्यों के साथ हंसी खुशी से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राजेन्द्र कौशिक द्वारा अपनी धर्मपत्नी व साथियों सहित गौशाला स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करके किया गया। इस अवसर पर सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से गौ माताओं को गुड़ खिलाकर व हरा चारा डालकर गौ सेवा की, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा एक जरूरतमंद परिवार को रसोई का राशन वितरित कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया।

संरक्षक महोदय को भगवान परशुराम का पटका पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सभी बंधुओं ने उनके सुखमय, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर गौशाला प्रधान श्री देवी लाल शर्मा, प्रधान श्री तरसेम पाल शर्मा, मैनेजर श्री शशीपाल शर्मा, यू.डी. शर्मा सेवानिवृत आर.एम., चंद्रमौली गौड़ कुरुक्षेत्र, महासचिव श्री अशोक कुमार शर्मा, प्रधान श्री कृष्ण गोपाल धीमान, कन्वीनर सूबेदार निर्मल सिंह रंधावा, एडवोकेट देवी दयाल भारद्वाज महासचिव, प्रधान श्री अतुल कुमार कौशिक, मैनेजर राजेश कुमार गोल्डी, सचिव सुरेन्द्र शर्मा राजू, हवन इंचार्ज सुरेश कुमार कौशिक, अनुशासन सैल चेयरमैन श्री धर्म सिंह जस्सल, सरदार जोगींदर सिंह, मुकेश पंडित, सुनील कुमार कोहली, सुमित मेंदीरत्ता, नीरू वडेरा, ऋषिपाल मलिक, जोगींदर पाल कौशल, लोकेश कुमार टिलू, जगदीश लाल शर्मा, श्री बृजभूषण गुप्ता, कुलभूषण राणा, सुरेश कुमार नरैय्या, पंडित लोकेश कुमार, राजेश कुमार शर्मा, रविन्द्र दुबे सेवानिवृत प्रिंसीपल ओम कृष्ण गोयल, वी हैल्पिंग ग्रुप प्रधान प्रवीण शर्मा, सुभाष चन्द्र, देवनारायण तिवारी, कैशियर श्री दिपांशु गुप्ता, सुपरवाइजर पंडित महेश कुमार, श्रीमती सीमा महता, श्री महता जी, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर श्री रघुबीर शर्मा, पंडित लक्ष्मी कान्त, मुकेश कुमार शर्मा पंजोखरा, राकेश कुमार, रिंकू, अजय कुमार, सैंकी शर्मा दुखेड़ी, गुरमेल सिंह सोढ़ा, मनजीत सिंह, जयगोपाल शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, कुलदीप, सागर, बृजभूषण कौशिक, प्रधान मदन लाल परिंजा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कई बंधुओं ने दूरभाष के माध्यम से भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राजेन्द्र कौशिक ने सभी बंधुओं का ह्रदय से धन्यवाद किया

कार्यक्रम के अंत में गौशाला एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान श्री देवी लाल शर्मा ने जलपान की व्यवस्था कर सभी का आभार व्यक्त किया श्री राजेन्द्र कौशिक चेयरमैन ने सभी आगंतुक बंधुओं का हौसला अफजाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *