कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई। थानेसर सीएम विंडो कमेटी के एमिनेंट पर्सन पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, गगन कोहली व रजनीश खासपुर सीएम विंडो पर दी शिकायतों का निवारण करवाया। एमिनेंट पर्सन हरीश अरोडा ने कहा कि सीएम विंडो पर दी शिकायतों का निवारण मंगलवार व शुक्रवार को सर्किट हाउस में निष्पक्षता के साथ किया जाता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा एवं गगन कोहली ने कहा कि अधिकारी गण सीएम विंडो की शिकायतों को गंभीरता से लें और समय पर सीएम विंडो पर आई शिकायतों का समाधान कराए। बिजली विभाग द्वारा पिछले बिलों के भुगतान को लेकर कार्रवाई की शिकायत पर जांच की गई।
